फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देवताओं को राज देवता के दर समय पर पहुंचाएं समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले राज देवता माधो राय मंदिर में आने वाले देवी-देवताओं को हाजिरी भरने के लिए स्वागत कमेटियां निर्धारित समय पर ही पहुंचाएं। इससे राज देवता माधो राय मंदिर के परिसर में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। कुछ देवी-देवता निमंत्रण पत्र में दिए गए समय के बजाय देरी या फिर पहले ही राज देवता माधो राय मंदिर पहुंचते हैं तो इससे असुविधा हो जाती है। इससे देवलू भी नाराजगी जताते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सर्व देवता सेवा समिति की कार्यकारिणी और जलेब में चलने वाले देवी-देवताओं के कारदारों की बैठक संस्कृति सदन में प्रधान शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जलेब, पड्डल में जहां देवी-देवता विराजते हैं तथा चौहाटा में लगने वाली जातर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए देव समाज से जुड़े प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके लिए वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, संयुक्त सचिव, मुख्य सलाहकार बनाए गए। जहां देवी-देवता ठहरते हैं वहां पर इन समितियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया। बैठक में भीम चंद सरोच, तीर्थ राज, काहन सिंह, राजू राम, मोहन लाल, रेवती राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें