फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, नेगी के खिलाफ कार्रवाई मांगी

Sat, 21 Nov 2026 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 भाजपा ने शनिवार को इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। साथ ही विवादित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने और पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के धर्मशाला सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सशस्त्र सेनाओं और राफेल विमान को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब लोकभवन पहुंच गया है। भाजपा ने शनिवार को इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। साथ ही विवादित टिप्पणियों को विधानसभा की कार्यवाही से हटाने और पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा में नियम-67 के तहत किसी अन्य विषय पर चर्चा के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सशस्त्र सेनाओं, ऑपरेशन सिंदूर और राफेल को लेकर टिप्पणियां कीं। भारद्वाज ने कहा कि सदन में इन टिप्पणियों को न तो रोका गया और न ही इन्हें विधानसभा की कार्यवाही से हटाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मांग है कि विवादित टिप्पणियों को तत्काल सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और राजस्व मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। इस पूरे मामले की जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंत्री को बचाने का प्रयास कर रहे: भारद्धाज
भारद्वाज ने सवाल उठाए कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से राजस्व मंत्री का बचाव किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के पास राफेल की कीमत या ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने बयानों के समर्थन में ठोस तथ्य और प्रमाण हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।  भारद्वाज ने कहा कि सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों को देश की सशस्त्र सेनाओं और सैन्य अभियानों से जुड़े विषयों पर बिना प्रमाण टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल भाजपा के ज्ञापन पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें