फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी क्रिकेट लीग: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अब नहीं आएंगे धर्मशाला

Wed, 18 Sep 2024 10:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

मुनव्वर फारूकी के विरोध में युवाओं ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि फारूकी ऐसे व्यक्ति हैं, जो केवल हिंदू धर्म के खिलाफ काॅमेडी करते हैं।
विज्ञापन
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 28 और 29 सितंबर को होने वाले कॉमेडी क्रिकेट लीग में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी नहीं आएंगे। युवाओं के विरोध के बाद आयोजकों ने यह फैसला लिया है।  मुनव्वर फारूकी के विरोध में युवाओं ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि फारूकी ऐसे व्यक्ति हैं, जो केवल हिंदू धर्म के खिलाफ काॅमेडी करते हैं। इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती हैं।

विज्ञापन


अगर वह धर्मशाला आएंगे तो लोग आंदोलन करेंगे। इसके बाद लीग के प्रमोशनल पोस्टर से भी मुनव्वर फारूकी की फोटो को हटा दिया गया है। स्थानीय युवा अभिषेक राणा ने कहा कि लोगों के विरोध के आयोजकों ने मुनव्वर फारूकी की प्रमोशनल पोस्टर से फोटो को हटा दिया गया है। उधर, एचपीसीए के सचिव परमार ने कहा कि युवाओं के विरोध के बाद आयोजकों को इसके बारे में पूछा गया था। इसके बाद आयोजकों ने कहा कि मुनव्वर फारूकी इस लीग में धर्मशाला नहीं आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें