फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता: पुरुषों में शिमला का संजौली, महिला वर्ग में मंडी कॉलेज विजेता

Fri, 21 Oct 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में इंटर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में संजौली और महिला वर्ग में मंडी कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी जीती। 
विज्ञापन
कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता की विजेता टीमें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में इंटर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में संजौली और महिला वर्ग में मंडी कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में विवि के डीन प्लानिंग प्रो. अरविंद कुमार भट्ट ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में निदेशक शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम डॉ. हरी सिंह का आयोजन सचिव डॉ. मनोहर लाल ने स्वागत किया।  पुरुष वर्ग में संजौली पहले, ढलियारा को दूसरा और मंडी को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में मंडी कॉलेज की टीम के अलावा आरकेएमवी उप विजेता और संजौली कॉलेज दूसरा रनरअप रहा। खिलाड़ियों के व्यक्तिगत हुए मुकाबलों में अंकों के आधार पर घोषित नतीजों में दस मीटर एअर राइफल में संजौली के तनिष्क ने पहला, अर्यान बालटू आईआईई ने दूसरा और अक्षित शर्मा संजौली ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में सेंट बीड्स की प्रवीणा, ढलियारा की शैफाली और संजौली की एलिजा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। दस मीटर एअर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत मुकाबलों में ढलियारा के प्रथम राजपुत, पालमपुरके विशाल और जीडीसी मंडी के सार्थक लखनपाल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


महिला वर्ग में संजौली की अनन्या ने पहला, आरकेएमवी की पूजा ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान पाया। दस मीटर एअर पिस्टल के टीम मुकाबलों में मंडी के सार्थ और हिमांशु शर्मा और मेहुल लखनपाल ने पहला, बैजनाथ कॉलेज के आशीष उर्व, रोनित और अखिल कपूर ने दूसरा जबकि ढलियारा के प्रथम राजपुत, निशांत ठाकुर और नितिश कुमार ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग के एअर पिस्टल टीम मुकाबले में आरकेएमवी की टीम में शामिल पूजा वर्मा, अंजली और सुलक्ष्णा ने पहला, मंडी की इशानी, कशिश और अर्पिता ने दूसरा जबकि संजौली की अनन्या ठाकुर, चीना और दीपिका ने तीसरा स्थान पाया। दस मीटर एअर राइफल पुरूष वर्ग के टीम मुकाबलों में संजौली के हिमांशु वम्रा, तनिष्क शर्मा, अक्षित ने पहला और सीमा कॉलेज  के उज्जवल अंकुश विपुल ने दूसरा वहीं ढलियारा कॉलेज की टीम में शामिल निशांत ठाकुर, नीतिश कुमार और अंकुश ने तीसरा स्थान पाया। दस मीटर एअर राइफल महिला टीम मुकाबले में ढलियारा की शैफाली चंबियाल, समीक्षा जयसवाल, अंशिका ठाकुर ने पहला, मंडी कॉलेज की प्रभजोत कौर बेदी, अकांक्षा और सरिता ने दूसरा जबकि सीमा कालेज के शूटर की टीम में शामिल अनिशा, साक्षी और दिव्या ने तीसरा स्थान पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें