फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड, बारिश के आसार

Sat, 05 Nov 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6, कल्पा में 3, मनाली 5.6, भुंतर 6.8, सुंदरनगर 7.6, सोलन 8 और शिमला में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और मंडी, कुल्लू तथा चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में अगले हफ्ते तक मौसम और खराब होगा।

कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। सुबह-शाम के साथ-साथ शुक्रवार को दिन के समय भी मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन


ठंडक बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.6, धर्मशाला 21.2, ऊना 31, नाहन 24.4, सोलन 26, सुंदरनगर 27.8, भुंतर 26.7, कल्पा में 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें