फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के फैसले का कांग्रेस नेता ने किया स्वागत, कहा-दमदार फैसला

Thu, 10 Nov 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने के फैसले का भले ही विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हों, लेकिन हिमाचल के सीएम वीरभद्र ने इसे दमदार फैसला बताया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य फैसला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन नोटों पर प्रधानमंत्री की ओर से लगाया गया बैन एक दमदार फैसला है। इससे काले धन की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि, आम जनता, दिहाड़ीदार, कर्मचारी और किसान, छोटे कारोबारी जो पैसों का लेन देन करते हैं, उनको पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

बैंकों में पर्याप्त सुविधाएं आगामी दिनों में होनी चाहिए ताकि लोगों को नोट बदलने में मुश्किलों का सामना न करना पड़ें। कुल मिलाकर पीएम का ये फैसला बड़ा ही जबरदस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा जनहित में है ये फैसला

हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये फैसला अच्छा है। इससे शुरुआती तौर पर जरूर मुश्किल होगी। इससे व्यापारियों को लेनदेन में असुविधा हो सकती है, मगर कुल मिलाकर ये निर्णय जनहित में है।

उद्योगपति भी बोले, लंबे समय के लिए अच्छा
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के हिमाचल इकाई के प्रमुख संजय खुराना का कहना है कि इस निर्णय से सभी स्तब्ध हैं। ऐसे में बगैर पूरी प्रक्रिया जाने एकदम प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं होगा। लेकिन लंबे समय में ये अच्छा फैसला होगा। इससे काला धन रुकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें