फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दी समुदाय पर सीएम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राई का पहाड़ बना रही भाजपा

Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना में गद्दी समुदाय पर दिए कथित बयान और धर्मशाला में हुए लाठीचार्ज को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय उनके लिए सम्माननीय है। उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


लेकिन भाजपा की यह चाल कभी कामयाब नहीं होगी। वीरभद्र सिंह झंडूता में जनसभा के दौरान बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को असल में मीडिया में बने रहने के लिए यह रास्ता सूझा है लेकिन भाजपा इसमें कतई कामयाब नहीं हो पाएगी। सीएम ने कहा, किसी भी तरह का विरोध दर्ज कराना है तो उसका शांतिपूर्ण तरीका होना चाहिए।

कानून को अपने हाथ में लेने या फिर शोर शराबा करने से किसी भी समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएम वीरभद्र सिंह ने ऊना में गद्दी समुदाय को लेकर कथित बयान दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद सीएम के धर्मशाला दौरे के दौरान गद्दी समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने गद्दी समुदाय के लोगों पर लाठियां भांज दी थी। जिसके बाद से समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

दो दिन ठहरे सीएम पर मीडिया से नहीं हुए मुखातिब
ऊना में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से गद्दी समुदाय पर दिए कथित बयान और धर्मशाला में हुए लाठीचार्ज के बाद सीएम बिलासपुर में मीडिया से दूरी बनाए रहे। हालांकि, दो दिन के दौरे के दौरान मीडिया कर्मियों ने सीएम से बात करने का प्रयास किया, लेकिन शिमला से साथ आया सरकारी अमला सीएम को मीडिया से बचाता रहा।

बताया जा रहा है कि सरकारी अमला और खुद सीएम ऐसी कोई बात नहीं करना चाह रहे थे, जिससे फिर कोई बखेड़ा खड़ा हो जाए। हालांकि, मीडियाकर्मी सीएम से भाजपा द्वारा हर जिला में उपायुक्त कार्यालय पर लगाए जा रहे तालों और गद्दी समुदाय पर हुए लाठीचार्च के संबंध में बात करना चाह रहे थे।

इसके अलावा जिला के समस्याओं को लेकर भी हर बार की तरह मीडिया कर्मियों की ओर से सवालों की एक लंबी लिस्ट तैयार थी, लेकिन सीएम और उनके स्टाफ पहले ही समय की नजाकत को भांप गए थे। मुख्यमंत्री दो दिन तक जिला बिलासपुर के दौरे पर रहे। जहां वीरवार को सीएम से प्रेस से कोई बात नहीं की।

शुक्रवार सुबह झंडूता रवाना होने से पहले कई मीडिया कर्मी सर्किट हाउस में सीएम से बात करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान भी सीएम ने मीडिया का सामना नहीं किया। नाम न छापने की शर्त पर सीएम काफिले में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालिया विवाद को लेकर सीएम किसी भी प्रकार से इस मुद्दे से बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें