फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दौड़ेंगी 10 नई वोल्वो बसें, इलेक्ट्रिक बस सेवा भी जल्द

Sat, 12 Aug 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि जल्द ही सूबे के महत्वपूर्ण स्थलों से 10 नई वोल्वो बसें शुरू की जाएंगी। ये बसें मनाली, जोगिंद्रनगर और धर्मशाला एचआरटीसी मंडल के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से चलाई जाएंगी। शुक्रवार को कांगड़ा बस अड्डे से एसी बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद बाली ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई एसी बस धर्मशाला से शिमला वाया कांगड़ा-हमीरपुर व घागस रूट पर चलेगी। कहा कि शीघ्र ही निगम के बेड़े में 325 नई बसें जोड़ी जाएंगी। इनमें 250 छोटी बसों को पिछडे़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा निगम के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बस भी शामिल की गई है।

यह बस जल्द ही मनाली से रोहतांग पास के लिए चलेगी। शीघ्र ही और इलेक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। बाली ने कहा कि मनाली में 75 करोड़ रुपये से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
  वहीं कुल्लू में करीब 30 करोड़, ऊना में 35 करोड़ और धर्मशाला में लगभग 15 करोड़ की लागत से नए बस अड्डे पीपीपी एवं बीओटी व्यवस्था के तहत बनाए जाएंगे।   परिवहन मंत्री ने कांगड़ा में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर कांगड़ा नप अध्यक्ष सुमन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह चौधरी व एचआरटीसी धर्मशाला के आरएम पंकज चड्ढा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें