फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र बोले, नोटों का आकार घटाने की नहीं थी जरूरत

Thu, 17 Nov 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भारत सरकार को नए नोटों का आकार घटाने की जरूरत नहीं थी। अगर सूझबूझ से फैसला लिया जाता तो आम लोगों को इस तरह की असुविधा न होती, जैसी हो रही है। सीएम ने कहा कि कितना अच्छा होता अगर बड़े नोटों का केवल रंग बदल दिया जाता और ढंग नहीं। ये नोट एटीएम में नहीं आ पा रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे लोग इन्हें एटीएम से नहीं निकाल पा रहे हैं। सीएम वीरभद्र सिंह शिमला मालरोड पर वीरवार को लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि देने के बाद संबोधित कर रहे थे। एटीएम से नोटों के निकाले जाने से आ रही परेशानी पर सीएम ने कहा कि नोटबंदी के इस फैसले का हिमाचल में कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। 

ये बहुत बड़ा बदलाव है। ये जल्दबाजी का काम नहीं था। बुद्धिमता से काम लिया जाता तो लोगों को परेशानी नहीं आती। एटीएम में रखे जाने वाले नोटों के आकार से नए नोट कम साइज के हैं। ये एटीएम में फिट नहीं हो पा रहे हैं। नोट बदलने का मामला सरकार का अधिकार है पर ये काम आम जनता को बगैर तकलीफ दिए होता तो अधिक अच्छा होता। 
विज्ञापन


विक्रमादित्य बोले, नोट बदलने का फैसला अच्छा
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि व्यापक संदर्भ में नोट बदलने का फैसला अच्छा है। मगर इससे आम लोगों को असुविधा भी हो रही है। इस फै सले को लेते हुए यह ध्यान रखा जाना चाहिए था कि आम जनता को किसी तरह की तकलीफ न हो।
विज्ञापन

सीएम के हेलीकॉप्टर से आज पूह पहुंचाई जाएगी नई करेंसी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में करेंसी पहुंचाने के लिए अपना हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की अपील के साथ ही इन क्षेत्रों से करेंसी की डिमांड आने लगी है। सूत्रों की मानें तो लाहौल स्पीति के काजा और किन्नौर के पूह से करेंसी पहुंचाने की डिमांड बैंकों व शासन को आ चुकी है।

शिमला में एसबीआई के करेंसी चेस्ट से कैश लेकर हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर पूह रवाना होगा। सूत्रों का कहना है कि काजा से भी डिमांड आई है लेकिन बैंक व शासन इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इतनी डिमांड आ जाए कि हेलीकॉप्टर से पैसा भेजना सार्थक रहे। रुपयों की कमी के चलते स्थानीय लोगों को पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही। इसी पर सीएम ने हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की बात कही थी।

वहीं, वीरवार को भी प्रदेश भर में करेंसी की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आधे दिन बाद ही एटीएम खाली होने की सूचना आने लगी। विभिन्न बैंकों का दावा था कि कैश की कमी नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में लोगों को एटीएम व बैंक शाखाओं से मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें