फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, स्कूलों में बच्चों से छुआछूत पर निष्कासित होंगे कर्मचारी

Fri, 09 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का खाना परोसने के दौरान छुआछूत और भेदभाव पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों को रोलनंबर के हिसाब से बैठाकर मिड डे मील परोसा जाए। 
विज्ञापन


वीरवार को कुल्लू के कला केंद्र में हिमाचल कोली समाज के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में सीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के साथ छुआछूत शब्द इतिहास के पन्नों में बंद हो जाएगा। फोरलेन मुआवजे को लेकर सीएम ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रभावितों को अधिक से अधिक मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए फोरलेन प्रभावितों को बातचीत के लिए भी बुलाया जाएगा। 

कांग्रेस जिला अध्यक्षों को हटाने से पहले मुझे किसी ने नहीं बताया 
पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पद से हटाने से पहले उन्हें सूचित करना तक मुनासिब नहीं समझा गया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस डेमोक्रेटिक पार्टी है और इसका संविधान भी है। संविधान के अनुसार बीसीसी को नए प्रधान का चयन करने का अधिकार है। जबरदस्ती प्रधान थोपे नहीं जा सकते हैं। 
विज्ञापन


महेश्वर का नाम लिए बिना कहा- जाना पड़ेगा नर्क
भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह का नाम लिए बिना सीएम ने उन पर खूब हमला बोला। अफसोस जताया कि कुछ लोगों ने हलफिया बयान में खुद को रघुनाथ मंदिर का मालिक बताया है। सीएम ने कहा कि मंदिर कोई दुकान, रेस्तरां या कपड़े की दुकान नहीं है। सोच व चलन में सुधार से ही समाज में सुधार होता है। खुद को मालिक बताने वालों को पाप लगेगा और नर्क में जाना पड़ेगा। 

सरकार बनाएगी रघुनाथ मंदिर, सभी के लिए खुला रहेगा

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार भेदभाव और बांटने में विश्वास नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सरकार जातिवाद में विश्वास में नहीं रखती और समान रूप से सभी के कल्याण को कार्यरत है। वह कुल्लू में कोली समाज के 11वें महासम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे।

कुल्लू के वर्तमान विधायक के दावे पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान किसी एक व्यक्ति की संपत्ति न होकर, सभी के हैं। विशेषकर जब कुल्लू घाटी के लोगों के कुल देवता की बात हो। सरकार कुल्लू में रघुनाथ मंदिर का निर्माण करेगी, जो सभी के लिए खुला रहेगा। यह एक निजी मंदिर नहीं होगा, जैसा कि कुल्लू के एक राजसी घराने की ओर से दावा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंदिर के लिए अभी तक जमीन की तलाश नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज की पुरानी सोच को बदलने में थोड़ा समय लगता है। मुख्यमंत्री ने जातीय तथा अन्य भेदभाव करने के लिए सभी उपायुक्तों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि आज की स्थिति इससे काफी भिन्न है। प्रदेश के मंदिर सभी के लिए खुले हैं।
विज्ञापन

भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने एक साथ डाली नाटी

एक-दूसरे के चिर प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज आपसी मतभेद भुलाकर कोली समाज के कार्यक्रम में एक साथ कुल्लवी नाटी पर नाचे। कार्यक्रम के मध्य में पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी डाली जा रही थी। इस दौरान आग्रह पर मंच से आयुर्वेद मंत्री नाटी के लिए आ गए।

इसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह भी उतरे। देखते ही देखते ही पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने भी नाटी डाली। सभी नेताओं ने कुल्लवी धुनों पर खूब ठुमके लगाए। हालांकि, मुख्यमंत्री ने नाटी में नाचने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें