फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है ये अरुण धूमल, मैं नहीं जानता : सीएम वीरभद्र

Sat, 23 Apr 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह
विज्ञापन
हाल ही में अरुण धूमल द्वारा सीएम वीरभद्र सिंह व उनके परिवार पर लगाए आरोपों पर सीएम ने पलटवार किया। कहा, कौन है अरुण धूमल मैं नहीं जानता। सीएम ने कहा कि जिस व्यक्ति की खुद की कोई पहचान न हो, महज पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा हो, उसके बयानों को गंभीरता से लेना और उसपर प्रतिक्रिया देना समझदारी नहीं है।
विज्ञापन


सीएम यही नहीं रुके, बोले, अरुण से ज्यादा महत्वपूर्ण मेरे लिए इस राज्य का एक ग्राम प्रधान है क्योंकि वह जनता की बात कहता है। सीएम ने यह बात शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने वाले हर शख्स की बात सुनी जाती है लेकिन जो लोग अब तक पिता की पहचान के दम पर बयान देते हो उनपर ध्यान नहीं दिया जा सकता।

सीमेंट के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, सरकार चुप
वहीं, भाजपा के प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने जनता को महंगाई में दबा कर रख दिया है। हिमाचल में कंस्ट्रक्शन का सामान इतना महंगा हो गया है कि लोगों को मकान बनाने मुश्किल हो रहे हैं। कंपनियां लगातार सीमेंट के दाम बढ़ा रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इस पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य में प्रति सीमेंट बोरी 300 रुपये से कम है, वहीं हिमाचल में सीमेंट का उत्पादन होने के बावजूद भी लोगों को वहीं सीमेंट 350 और इससे ज्यादा रुपये में बेचा जा रहा है।

भाजपा सचिव ने कहा कि हिमाचल में जब भाजपा सरकार सत्ता में थी तो उस समय उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर मंहगा सीमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे और प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर सीमेंट कंपनियों पर दबाव बनाकर सीमेंट के दाम कम किए जाएंगे। कांग्रेस को सत्ता में आए हुए तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है।

तब से लेकर अब तक सीमेंट के दाम में 90 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2012 तक रेत की ट्रॉली 1000-1200 में उपलब्ध थी, अब यह 3000-3500 रुपये में भी मुश्किल से मिल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें