फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक डॉक्टरों को मिल सकता है तोहफा

Sun, 11 Jan 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे शहरों का मोह छोड़कर कम से कम अपनी सेवा के शुरुआती वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुर्वेदिक डॉक्टरों का स्टाइपंड बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। मुख्यमंत्री राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेद कॉलेज पपरोला के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘आयुर्त्सव 2015’ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


गांवों में चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीएम ने पपरोला कॉलेज के प्रिंसिपल से पासआउट हो चुके चिकित्सकों की सूची जिला वार उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की नियुक्तियां अब इस सूची के आधार पर ही जाएंगी।

बोले, कॉलेज में बनेगा आडिटोरियम

उन्होंने संस्थान में पंडित संत राम के नाम पर आडिटोरियम का निर्माण करने और पीजी हॉस्टल व फार्मेसी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों पर विचार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पपरोला आयुर्वेद कॉलेज में 2015-16 सत्र की बीएएमएस सीटें 50 से 60 कर दी गई हैं। पिछले दो वर्षों में डॉक्टरों के 57 पद बैचवाइज और 66 पद सीधी भर्ती से भरे गए हैं। उन्होंने संस्थान में हार्टिकल्चर इंस्पेक्टर की सेवाएं लेने के आदेश दिए कि संस्थान में युक्तिकरण से पौधे रोपित करके संस्थान को खूबसूरत बनाया जाना चाहिए। इससे पहले सीएम ने आयुर्वेद कॉलेज परिसर में सफेद चंदन का पौधा भी रोपा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद- इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल, विधायक अजय महाजन और यादविंद्र गोमा, हिप्र पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, आयुर्वेद निदेशक डा. संदीप भटनागर, उपायुक्त सी पालरासू, पुलिस अधीक्षक कपिल शर्मा, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यहां करोड़ों रुपये की सौगात देंगे सीएम

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को सुलह विस में जनता को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री तीन शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव तथा सुलह के विधायक जगजीवन पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुलह विस के थुरल में 10 बजे 76 लाख से बनने वाली पुलिस चौकी भवन का शिलान्यास करेंगे।

11 बजे थुरल-चल्लाह सड़क पर न्यूगल खड्ड में 9 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल और  उसके बाद 38 करोड़ की लागत से बनने वाले ठंबु-कंगैड़ण वाया पुढ़वा, नौर-धीरा उठाऊ पेयजल का योजना का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद भेडू महादेव में जनसभा को संबोधित कर जनता की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षु डॉक्टरों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ करते हुए आयुर्वेदिक संस्थान के प्रशिक्षु डॉक्टरों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षु चिकित्सक शालवी, शीतल शर्मा, चंद्र चोपड़ा, सुनील ठाकुर, मनोज बंसल, सुनील, शीतल, सुनील ठाकुर, गौरव, कनिका नेगी।

प्रियंकिशा, विशाल, राशि, अंजलि, अंकिता, मीनाक्षी, पूजा, शीखा, बिंदु, प्रेरणा, डॉ. जेपी, डॉ. अवस्थी, डॉ. चारू, शलक, मनोज, सचिन, जसवंत, मनोज ठाकुर, लतिका और नीरज को सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें