फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल, सत्ती, अनुराग कोई जज नहीं लगे हैं: वीरभद्र

Sun, 27 Mar 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और सांसद अनुराग ठाकुर कोई जज या प्रोसिक्युटर नहीं लगे हैं, जो उनके मामलों पर टिप्पणी करेंगे। शनिवार देर शाम ऊना पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोले कि उन्होंने कब एफिडेविट बनाया कब प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


यह सब जांच का विषय है। सतपाल सत्ती जज या प्रोसिक्युटर नहीं हैं, जो इन मामलों पर टिप्पणी करेंगे। आगामी 28 फरवरी को बीजेपी की प्रस्तावित बैठक के मामले में पूछे गए एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की रणनीति अख्तियार कर ले, वह पूरी तरह से तैयार हैं।

अलबत्ता उन्हें इन मसलों पर भाजपा को जबाव देने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र के तहत बनाया गया मामला कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। इसको भाजपाई बेवजह तूल देने की कोशिश में हैं। इससे पूर्व भी इसी मामले में उनकी दो बार सीबीआई जांच हो चुकी है। लेकिन वह दोनों ही दफा सेशन ट्रायल का सामना कर बाइज्जत बरी होकर निकले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल विधानसभा का सत्र बेरोक टोक चलेगा। इसमें किसी तरह की रुकावट सहन नहीं होगी। इस मौके पर उनके साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, राज्य वित्ता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें