फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए सीएम ने धूमल को भेजा न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी अपराजिता सिंह की शादी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पारिवारिक काम को भी तो वक्त देना होगा। शनिवार को पत्रकारों से कहा कि बेटी की शादी निकट है और मैं अभी हिमाचल में ही हूं। कल दिल्ली जा रहा हूं। रविवार को मुख्यमंत्री दोपहर बाद नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


वह सप्ताह से ज्यादा वक्त वहां रह सकते हैं। नई दिल्ली में उनकी छोटी बेटी अपराजिता सिंह की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के बेटे अंगद सिंह से शादी होने जा रही है। यानी बुशहर राजघराने से संबंधित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पटियाला राजपरिवार से संबंध जुड़ रहा है।
विज्ञापन

विवाह के बाद 15 मार्च को पीटरहाफ शिमला में रिसेप्शन

अपराजिता सिंह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह से बड़ी हैं। नई दिल्ली में अपराजिता सिंह का विवाह सात और आठ मार्च को है। शादी की तैयारियों का जिम्मा विक्रमादित्य सिंह के भरोसे है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में व्यक्तिगत तौर पर हिमाचल के राज्यपाल कल्याण सिंह को न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने विवाह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित तमाम बड़ी हस्तियों को बुलाया है।

विवाह के बाद 15 मार्च को शिमला के पीटरहाफ में रिसेप्शन भी रखा गया है। धूमल, विपक्ष के लोगों को भी बुलाया शादी में- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल को भी बेटी की शादी का निमंत्रण दिया है। इसके अलावा भाजपा सांसदों और विधायकों को भी बुलाया है। कहा कि मैं किसी को शत्रु नहीं मानता। भाजपा के चंद लोग मुझे जरूर दुश्मन समझते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें