फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र ने दिया अर्पिता-आयुष को आशीर्वाद

Sat, 22 Nov 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी की रिसेप्शन में हिमाचल से मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित मंत्रिमंडल पहुंचा। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, परिवहन मंत्री जीएस बाली, आबकारी और कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल के अलावा प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई के होटल ताज लैंडस एंड में अर्पिता तथा आयुष की शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। इसके अलावा रिसेप्शन में देश की राजनीतिक क्षेत्र के अलावा खेल, फिल्म और कारपोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने पहुंच कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

शुक्रवार दोपहर अनिल शर्मा और पूर्व केंद्र्रीय मंत्री पं. सुखराम उनके परिवार के सदस्यों तथा नजदीकी रिश्तेदारों ने दोपहर का लंच सलमान के घर उनके परिवार के साथ लिया। इसमें दूल्हा पक्ष की ओर से करीब 25 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य और अपराजिता सिंह भी मुंबई पहुंच गए। दूल्हे के पिता ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि रिसेप्शन फाइव स्टार होटल में हुआ। उसी होटल में हिमाचल से गए मेहमानों को भी ठहराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें