फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र का मास्टर स्ट्रोक, धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने का एलान

Thu, 19 Jan 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनावी साल में राजनीति का मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए धर्मशाला को प्रदेश की शीतकालीन राजधानी बनाने का एलान किया है। सर्किट हाउस धर्मशाला में बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जल्द ही धर्मशाला को सूबे की दूसरी राजधानी बनाएगी।
विज्ञापन


यह कवायद कांग्रेस सरकार ने काफी पहले से ही शुरू कर दी है। अमर उजाला के एक सवाल पर सीएम वीरभद्र ने स्पष्ट किया सर्दियों में करीब दो महीने के लिए पूरी सरकार धर्मशाला से चलेगी। उन्होंने कहा कि हमने धर्मशाला में इसलिए ही विधानसभा और सचिवालय बनाए हैं।

इस दौरान सभी मंत्री और अफसर धर्मशाला में ही रहेंगे और यहीं से कामकाज देखेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को विंटर कैपिटल का दर्जा देने को सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने से प्रदेश सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

भाजपा ने दे दिया था पहले ही दर्जा : कपूर

भाजपा के पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि वर्ष 1998 में सत्ता में आने के बाद धूमल सरकार ने ही धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा दिया था। भाजपा सरकार ने ही वर्ष 2001 में धर्मशाला में मिनी सचिवालय जनता को समर्पित किया था।

उसके बाद वर्ष 2008 में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने ही दूसरा सचिवालय धर्मशाला में बनाया। वीरभद्र सिंह इस पर झूठे तथ्य रख रहे हैं। आखिर साढ़े 4 साल के कार्यकाल के बाद ही कांग्रेस सरकार को धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाने की याद क्यों आई?
विज्ञापन

तो क्या सारी सृष्टि भाजपा ने ही बनाई : सुधीर

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही धर्मशाला में शीत प्रवास लेकर आए। विधानसभा भी बनवाई और अब शीतकालीन राजधानी का दर्जा भी मुख्यमंत्री दे रहे हैं। धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बनाकर सीएम ने प्रदेश के निचले इलाके के लोगों को गौरवान्वित किया है।

भाजपा का धर्मशाला को पहले ही दूसरी राजधानी का दर्जा देने की बात पर सुधीर ने चुटकी लेते हुए कहा कि धर्मशाला में विधानसभा भवन बनाने का विरोध करने वाली भाजपा किस मुंह से इसे शीतकालीन राजधानी बनाने के दावे कर रही है। ऐसे तो कल को भाजपा यह भी कह देगी कि सृष्टि की रचना ही उसने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें