फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सरकार लाएंगे, हिमाचल में दोहराएंगे: विक्रमादित्य

Sun, 29 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने से अब कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यहां की जनता ने दस साल में अकाली-बीजेपी गठबंधन से तौबा कर ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ-साथ हिमाचल में स्थिति उलट है, वहां पर सीएम वीरभद्र सिंह की सरकार रिपीट करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वक्त वीरभद्र सिंह के नाम का प्रदेश में डंका बज रहा है, उसी के दम पर कांग्रेस रिपीट करेगी। विक्रमादित्य सिंह रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के गिदडवाहा सीट से प्रत्याशी अमरेंद्र सिंह राजा के लिए प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने पहुंचे थे। 

इस दौरान वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत बादल भी मौजूद थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी टीम पहले से गिदडवाहा में मौजूद है। इस वक्त गिदडवाहा में संजय ठाकुर, रणवीर राण, यदोपति ठाकुर, विनोद जिंटा और पंकज ठाकुर बराबर प्रचार अभियान को आगे बढ़ाए हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब से नशे मिटे तो हिमाचल की सीमाएं भी सुरक्षित होंगी: वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पिछले दस सालों में पंजाब अर्श से फर्श पर पहुंच गया है। आज पंजाब की पहचान नशे की गिरफ्त में फंसे एक ऐसे राज्य की बन चुकी है, जहां विकास अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब से नशे का कोढ़ मिटेगा तो इससे हिमाचल की सीमाएं भी सुरक्षित होंगी। 

पंजाब के युवा को यदि आज शिखर पर पहुंचना है तो पंजाब से नशे के सौदागरों को दूर करना होगा। मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राणा केपी सिंह के पक्ष में भरतगढ़ और धैहणी मिस्सेवाल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा और अकालियों की गलत नीतियों के कारण देश में पंजाब की साख गिर गई है। आज हालत यह है कि पंजाब सरकार ने सरकारी संपत्तियों को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री बनते ही पंजाब को नया सवेरा देखने को मिलेगा। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क व उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दून के विधायक चौधरी रामकुमार, हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, कांग्रेस महासचिव लखविंदर सिंह राण आदि उपस्थित रहे। 

अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा 
सीएम वीरभद्र ने कहा कि जिस तरह से सर्वोच्च न्यायालय ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखाया है उससे यह साबित हो गया है कि बीसीसीआई में सब कुछ ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें