फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पालमपुर में बनेगा पांच हजार लोगों की क्षमता वाला सम्मेलन कक्ष, पर्यटन विभाग की बैठक में लिया फैसला

Wed, 28 Aug 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स और होटलों सहित पर्यटन की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स और होटलों सहित पर्यटन की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि नागर विमानन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों सभी हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा। सीएम ने पर्यटन विभाग को जिला कांगड़ा के पालमपुर में कम से कम पांच हजार लोगों की क्षमता का सम्मेलन कक्ष निर्मित करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना की जरूरत रहती है। इस तरह के निर्माण से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाता है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, प्रमुख अभियंता एनके सिंह और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें