फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 3,000 निराश्रितों को सीएम सुक्खू का पहला तोहफा, मकर संक्रांति पर बैंक खातों में 500-500 डालेगी सरकार

Tue, 10 Jan 2023 09:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार मकर संक्रांति पर निराश्रितों के बैंक खातों में बुधवार को 500-500 रुपये डालेगी। सुक्खू ने हाल ही में राजधानी शिमला से सटे मशोबरा दौरे के दौरान सरकार के माध्यम से संचालित संस्थानों में रहने वाले निराश्रितों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को त्योहारी भत्ता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आश्रमों में रहने वाले करीब 3,000 निराश्रित बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहला तोहफा देने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार मकर संक्रांति पर निराश्रितों के बैंक खातों में बुधवार को 500-500 रुपये डालेगी। 
विज्ञापन


सुक्खू ने हाल ही में राजधानी शिमला से सटे मशोबरा दौरे के दौरान सरकार के माध्यम से संचालित संस्थानों में रहने वाले निराश्रितों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को त्योहारी भत्ता देने की घोषणा की थी। प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब इन्हें यह भत्ता मिलने जा रहा है। सचिव सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता एम सुधा देवी ने बताया कि यह भत्ता देने के लिए जिलों को धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें