11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सुक्खू राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में रह रहे थे। सरकारी आवास ओकओवर में कुछ मरम्मत कार्य के चलते मुख्यमंत्री को यहां शिफ्ट करने में देरी हुई।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी आवास ओकओवर शिमला में शिफ्ट हो गए हैं। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सुक्खू राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में रह रहे थे। सरकारी आवास ओकओवर में कुछ मरम्मत कार्य के चलते मुख्यमंत्री को यहां शिफ्ट करने में देरी हुई। अब पूजा-पाठ करवाने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार से ओकओवर में रहना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ओकओवर में दिन भर अधिकारियों सहित कांग्रेस नेताओं का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
आवश्यकता वाले संस्थानों को खोले सरकार : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार ने आवश्यकता वाले संस्थानों और कार्यालयों को खोलने की मांग की है। शुक्रवार को विधायक सदन मेट्रोपाेल में अपने कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद राठौर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए कई संस्थान खोले। चुनाव से पहले बिना बजट प्रावधान किए संस्थान खोले गए। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही अप्रैल 2022 के बाद खुले कार्यालयों और संस्थानों को बंद किया है। इसमें ठियोग विधानसभा के तहत बड़ा गांव और मतियाना में दो सब तहसील भी शामिल हैं। राठौर ने कहा कि सरकार से जनहित में इन दोनाें सब तहसीलों को खोलने की मांग की जाएगी।