फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- नगर निगम चुनावों में युवाओं को मौका देगी कांग्रेस, प्रत्याशियों के नाम फाइनल

Wed, 29 Apr 2026 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।

सार

 बुधवार देरशाम को कांगड़ा में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक संपन्न होने के बाद सीएम ने कहा कि पालमपुर के सभी प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नगर निगम चुनाव में युवाओं को भी मौका देगी, जबकि 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए भी है। बुधवार देरशाम को कांगड़ा में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक संपन्न होने के बाद सीएम ने कहा कि पालमपुर के सभी प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं। मंडी में 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। गुरुवार तक बाकी प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे। सोलन में भी 11 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 वार्डों में प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए हैं और दो वार्ड पेंडिग हैं, इनको भी गुरुवार तय कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हिमाचल में आपदा आई और केंद्र ने आरजीडी बंद कर दी। इससे 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी है। इन सभी मसलों को कांग्रेस जनता की अदालत में लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस सिर्फ नगर निकाय चुनाव ही चुनाव चिह्न पर लड़ रही है। कांग्रेस पंचायत चुनावों में सीधे हस्तक्षेप तो नहीं कर रही है। वहीं, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में चार नगर निगमों के चुनावों को लेकर टिकट आवंटन को लेकर प्रदेश की चुनाव सीमित की बैठक आयोजित हुई है। इसमें प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा हुई है। पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नगर निगम से संबंधित सभी जिला अध्यक्षों को बैठक में बुलाया था। जीतने की क्षमता रखने वालों को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें