मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कि शिमला से नौणी सड़क का निर्माण कार्य इस वर्ष मानसून के बाद शुरू किया जाएगा। सितंबर 2026 तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने मानसून को मद्देनजर रखते हुए सड़क कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला-मटौर, मंडी-पठानकोट सड़क को फोरलेन में विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दोनों फोरलेन परियोजनाओं की सुंदरता बढ़ाने और अनावश्यक रूप से पहाड़ियों को काटने के बजाय जहां संभव हो, वहां सुरंगों के निर्माण पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन और अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।