मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायकों की पेंशन बंद करने के मामले में हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है, सरकार उसका अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा। सुक्खू ने यह बात नई दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जिस चुनाव चिह्न पर वे जीतकर आए थे, उसे उन्होंने धोखा दिया। धोखा देने के बाद वह जनता की अदालत में गए और चुनाव नहीं जीत सके। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार ने एक विधेयक लाया। इसमें कहा गया कि जो पार्टी को धोखा देता है, विधेयक में उनकी पेंशन बंद करने का प्रावधान किया गया। इस बारे में दोबारा से एक विधेयक पास किया गया। उसमें भी पेंशन बंद करने की व्यवस्था की गई है।