भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल को उदार राहत पैकेज देकर दायित्व निभाने का आग्रह किया है। टिकैत ने कहा है कि भारी बारिश से हिमाचल को भारी नुकसान हुआ है। खेत और सेब के बगीचे उजड़ गए हैं। पुल टूट गए हैं, सड़कें टूट गई हैं। जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
हिमाचल की पहचान सेब और पर्यटन से है और दोनों ही क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हिमाचल एक छोटा राज्य है। इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत राहत पैकेज जारी करना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन की हिमाचल इकाई से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।