अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए कलयुग के पांडव के रूप में अपने आप को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि पांडव सत्य की लड़ाई लड़ते थे, अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे। भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है और पांच गुटों में से अपने-अपने गुट को हावी करने के लिए इस तरह के राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के पास जाए और अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिमंडल को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जाना पड़े तो हम उसके लिए भी तैयार हैं।
भाजपा यह सब ध्यान बांटने के लिए कर रही है। सीएम ने कहा कि अनुराग ठाकुर के समर्थन में मंडी में नारे लग रहे थे और जयराम ठाकुर कह रहे थे कि मैंने 10 में से 9 सीटें लाई हैं। इससे साफ है कि गुटों में भाजपा बंटी हुई है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित व अधिकारों की बात करनी चाहिए। पिछली जयराम सरकार ने जो प्रदेश की संपदा को नीलाम किया है, उसके तथ्य सबसे सामने लाने जा रहे हैं। किस तरह केंद्र के साथ डबल इंजन की सरकार कह कर अपने अधिकार बेचे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन विधानसभा क्षेत्र के मंझेली पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद कड़साई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशीला रखी।
प्रतिभा, विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिहार में लोग सोच-समझकर वोट देंगे कि किसके हाथ में सत्ता देनी है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने तथ्यों के आधार पर बातें कहीं हैं और चिंता व्यक्त की है। कहा कि जो भी सवाल नेता विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग पर उठाए गए हैं, आयोग को तथ्यों के साथ सफाई देनी चाहिए।
मंझेली में पटवार सर्कल और उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा खुद को अपने पांडवों का नाम दे रही है। यह दर्शाता है कि उन्होंने स्वीकार कर दिया है कि वह पांच गुटों में बंटे हुए हैं। पांडवों ने हमेशा अधिकार की लड़ाई लड़ी है लेकिन कहने से कुछ नहीं होगा। वह कर्म भी करना होगा जो पांडवों ने किया है। पांडवों ने हमेशा सत्य और अधिकार की लड़ाई लड़ी। यह बयानबाजी लोगों का ध्यान भटकने के लिए की जा रही है। गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के एक दिवसीय दौरे के दौरान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के बयान के सवाल पर पलटवार करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा राहत राशि के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा नेता प्रधानमंत्री के समक्ष कुछ नहीं बोल रहे हैं।
प्रदेश के भाजपा नेताओं और सांसदों को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री से जल्द 1500 करोड़ जारी करवाएं। हमीरपुर में कैंसर संस्थान के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि इस संस्थान में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगे और यह 300 करोड़ रुपये के लागत से निर्मित किया जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को गृह क्षेत्र नादौन की पंचायत मंझेली के दौरे पर थे। यहां पर स्थानीय महिला मंडलों को पांच-पांच लाख, पंचायत को विकास कार्य के लिए 50 लाख और पटवार सर्कल और उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने मंझेली में जनसभा को संबोधित करने के साथ विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।