फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्यपाल की तल्खी के बाद राजभवन पहुंचे सीएम, बातचीत से दूर की नाराजगी

Fri, 28 Jun 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को प्रेसवार्ता कर विभिन्न मामलों को लेकर राज्यपाल की ओर से जताई नाराजगी को सीएम ने विस्तार से चर्चा कर दूर किया। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की शिष्टाचार भेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की तल्खी के अगले ही दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजभवन पहुंचे। गुरुवार को प्रेसवार्ता कर विभिन्न मामलों को लेकर राज्यपाल की ओर से जताई नाराजगी को सीएम ने विस्तार से चर्चा कर दूर किया। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति की नियुक्ति की फाइल विधि विभाग के पास होने की बात कर भविष्य में सचेत रहने की मुख्यमंत्री ने बात कही। योग दिवस पर अनुपस्थिति को लेकर खेद जताते हुए कम्युनिकेशन गैप का हवाला देकर इस विवाद को भी खत्म किया। राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रेसवार्ता कर कृषि मंत्री चंद्रकुमार की बयानबाजी को लेकर नाराजगी जताई थी। राज्यपाल ने कहा था कि कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त न होने को लेकर मंत्री राजभवन पर सवाल उठा रहे हैं। मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि राजभवन ने मामले की फाइल को मंजूर कर वापस नहीं भेजा है, जबकि फाइल अभी सरकार के ही पास है। राज्यपाल ने योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरकार के प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने पर भी नाराजगी अपनी जताई थी। शुक्रवार को सुबह ही मुख्यमंत्री ने ऊना जाने से पहले राजभवन जाकर राज्यपाल शुक्ल से मुलाकात की।
विज्ञापन




बोले, कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर सरकार गंभीर, राज्यपाल की बातों पर करेंगे गौर
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा यह एक शिष्टाचार भेंट थी। करीब चार महीनों बाद मुलाकात हुई है। चुनाव की व्यस्तता के चलते राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी। राज्यपाल ने कुछ मुद्दों पर नाराजगी जताई है। योग दिवस पर सरकारी कार्यक्रम को लेकर उनकी नाराजगी सही थी। उस दिन शहर के मेयर की भी अनुपस्थिति रही और कुछ कम्युनिकेशन गैप था, उसे दूर कर दिया गया है। कुलपति नियुक्ति वाली फाइल तीन-चार महीने पहले राज्यपाल ने वापस सरकार को भेज दी थी और सचिव विधि के पास पड़ी रह गई। भविष्य में इन सब बातों का ध्यान रखा जाएगा।राज्यपाल चाहते हैं, सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति हो और शिक्षा का माहौल बना रहे। सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। राज्यपाल ने जो विषय उठाए हैं, उस पर सरकार पूरा गौर करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की बिलासपुर गोलीकांड की निंदा
बिलासपुर गोलीकांड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई होगी। ऐसी घटनाओं की सरकार निंदा करती है। चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़े कोई लोग क्यों न हो। गलत बात गलत है। हम इस तरह की वारदातों को प्रदेश में सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल के पद की गरिमा का अपमान कर रही कांग्रेस : बिंदल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्यपाल के पद की गरिमा का अपमान कर रही है। कांग्रेस के मंत्री बयानबाजी कर लोकतांत्रिक ढांचे के सर्वोच्च स्थान पर बैठे राज्यपाल का अपमान कर रहे हैं। बार-बार मीडिया में गलत बयान दिए जा रहे हैं। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपने कृत्यों के लिए राज्यपाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें