फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सुक्खू ने कंदरोड़ी में पेप्सी प्लांट का किया शिलान्यास, 2000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Wed, 20 Dec 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/इंदौरा(कांगड़ा)

सार

कंदरोड़ी में 268 करोड़ की लागत से बनने वाले वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के पेप्सी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने कंदरोड़ी में पेप्सी प्लांट का किया शिलान्यास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के कंदरोड़ी में 268 करोड़ की लागत से बनने वाले वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के पेप्सी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में इतने बड़े निवेश से लगने वाला यह पहला उद्योग है। इससे विकास को रफ्तार और आर्थिकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस उद्योग से दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल निवेश के लिए एक उपयुक्त स्थल है।

विज्ञापन


निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए यहां अनेक सुविधाएं दी जा रही है। राज्य सरकार राज्य की उद्योग नीति में बदलाव करने जा रही है ताकि रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के दूसरे चरण में युवाओं को सौर ऊर्जा परियोजना लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए अगले बजट में एक योजना लाई जाएगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्लांट स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकताएं तीन माह में पूरी की गई हैं।

प्रदेश सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्रयास कर रही है, ताकि पर्यटकों की संख्या बढ सके। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पेप्सी मेगा प्लांट से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इंदौरा क्षेत्र में किन्नू, संतरा का उत्पादन होता है, प्लांट लगने से बागवानों को लाभ मिलेगा। वरुण बेवरेजिज लिमिटेड के चेयरमैन रविकांत जयपुरिया ने कहा कि पेप्सी प्लांट एक वर्ष में बनकर तैयार होगा। सीएसआर से क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए कंपनी सहायता देगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार, मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक भवानी सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, पूर्व मंत्री अजय महाजन, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें