स्कूलों में बारहवीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और बीएड में 65 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को गेस्ट शिक्षक नियुक्त करना है। उन्होंने कहा कि जेओए आईटी भर्ती को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और सभी कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां तथ्यहीन हैं। ऐसी बातों का कोई आधार नहीं है। प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संवेदनशील है और इस दिशा में सार्थक सोच से उचित निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा कि कुछ मंत्रियों से जाकर मिलो। मैंने कहा था कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत विस्तृत चर्चा की जाएगी। अभ्यर्थियों ने जब पूछा कि क्या हम मंत्रियों से मिलें, तब मैंने कहा कि हां आप मिलो, यह आपका अधिकार है। सुक्खू ने कहा कि भर्ती परिणाम निकालने के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के प्रति लोगों में उत्साह
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के प्रति प्रदेशभर में लोगों में खासा उत्साह है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के परिवर्तनकारी निर्णयों और उनके सकारात्मक परिणामों से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तथ्यों की सही जानकारी प्राप्त कर अब प्रदेशवासियों को निसंदेह विश्वास हो गया है कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल के हितों की अनदेखी की है और अभी भी वह प्रदेश व यहां के लोगों के साथ खड़ी नहीं है।