इन्हें किया गया सम्मानित
मुख्यातिथि ने चंद्रताल रेस्क्यू अभियान में भूमिका निभाने लोगों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोसर महिला मंडल एवं युवक मंडल को 50-50 हजार रुपये का चैक दिया गया। सुखदेव जेसीबी ड्राइवर को एक लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह, गगनदीप जेसीबी ऑपरेटर, कर्म सिंह जेसीबी ड्राइवर को 21-21 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तेंजिन नामका, लोबजंग ज्ञालसन, छेरिंग दोरजे, कांस्टेबल तेंजिन नामज्ञाल, केसंग पालजोर, जेई टाशी केसंग, तेंजिन कुफेन, टाकपा यीशे, पेंबा छेरिंग, टीएसी सदस्य केंसग छटूप, तेंजिन मिंगूर, तेंजिन जिन्पा, तेंजिन छोपले, टाकपा बांगदेन, तेंजिन छोपल, दावा दोरजे, सिंडूप दोरजे, तेंजिन लूंसग, छेरिंग टाशी व छकाजा को भी सम्मानित किया।