फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा मानसून सत्र: भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति, सीएम सुक्खू ने ली बैठक

Mon, 18 Sep 2023 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश पर आई आपदा को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो कांग्रेस केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद न मिलने की बात कर भाजपा पर पलटवार करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा के आरोपों का जवाब देने के लिए कांग्रेस विधायक दल ने मजबूत रणनीति बनाई। सोमवार दोपहर 2:00 से शुरू होने वाली विधानसभा की कार्रवाई को देखते हुए कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। ओक ओवर में हुई बैठक में सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन


सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश पर आई आपदा को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो कांग्रेस केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद न मिलने की बात कर भाजपा पर पलटवार करेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रस्ताव पारित करने का प्रस्ताव रखेंगे, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 25 सितंबर तक चलने वाले इस मानसून सत्र में सात बैठकें प्रस्तावित हैं। यह चौदहवीं विधानसभा का तीसरा सत्र होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा विधानसभा परिसर के अपोजिशन लॉन्ज में रणनीति बनाने में जुटी रही। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। विपक्ष प्रश्नकाल में ही सदन की कार्यवाही में गतिरोध पैदा कर सकता है। आपदा राहत में बंदरबांट और धरातल पर मदद न पहुंचने के आरोप लगाते हुए सदन में सारा काम रोककर एक इसी मुद्दे पर चर्चा मांग सकता है। स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें