फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा की तरह नहीं किया काम, ओपीएस के लिए किया गया बजट प्रावधान

Tue, 07 Feb 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा की तरह काम नहीं करते हैं। पूर्व में भाजपा सरकार ने छठा वेतन आयोग लागू कर दिया, लेकिन एरियर पेंशनभोगियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं दिया। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने ऊना में किया विकास कार्यों का शिलान्यास। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के आरोपों को गलत बताते कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) दे दी गई। भाजपा की तरह काम नहीं किया है। बजट का प्रावधान किया गया है। अधिकारियों कर्मचारियों से चर्चा के बाद कैबिनेट पर इस योजना पर मुहर लगाई है। सीएम ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह भाजपा की तरह काम नहीं करते हैं। पूर्व में भाजपा सरकार ने छठा वेतन आयोग लागू कर दिया, लेकिन एरियर पेंशनभोगियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं दिया। डीए की घोषणा कर दी, लेकिन 992 करोड़ रुपये डीए की किश्त भी नहीं दी। जबकि कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन योजना में बजट का प्रावधान किया है। अब केवल एसओपी की औपचारिकता है। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस सरकार पांच साल के लिए आई है। दस में से पहली गारंटी पूरी कर दी है। आने वाले सालों में गारंटी को पूरा किया जाएगा। एक प्रश्न का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान चलाना विपक्षी पार्टी का दायित्व होता है, उन्हें इस तरह अभियान चलाना भी चाहिए। अदाणी समूह मामले पर सीएम ने कहा कि वह कंपनी कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठा रहे हैं। ट्रक ऑपरेटरों की मांग की बात कह रहे हैं। दोनों पक्ष अब खुद वार्तालाप कर रहे हैं तो जल्द मामला सुलझने की उम्मीद है। भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अभी सरकार को बने मात्र दो माह ही हुए हैं, अभी इस तरह की चर्चा करना सही नहीं है। इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक देवेंद्र भुट्टो, विधायक सुदर्शन बबलू, विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राणा रणजीत सिंह मौजूद रहे।

3.35 करोड़ रुपये से बनेगी लालसिंगी-झलेड़ा सड़क, सीएम ने किया भूमि-पूजन
 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में धार्मिक समागम में भाग लिया और बाबा बाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये की लागत से लालसिंगी (बाबा बेली राम) से लेकर झलेड़ा तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना संतों की धरती है और यहां आकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें