फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली पर 5% डीए, क्लास-4 कर्मियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये अतिरिक्त

Fri, 23 Oct 2026 01:27 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दीपावली पर प्रदेश के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की बात कही है। 
विज्ञापन
दीपावली पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में दीपावली से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें 4 प्रतिशत डीए के साथ पिछले साल का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी शामिल होगा। इसके अलावा क्लास-4 कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर और पेंशनरों को भी 10 हजार रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन






साढ़े तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की घोषणा से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए के साथ पिछले साल का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी दिया जाएगा। इस तरह कुल डीए 5 प्रतिशत होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

क्लास-4 कर्मचारियों और पेंशनरों को 10-10 हजार रुपये
मुख्यमंत्री ने क्लास-4 कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए के अतिरिक्त 10 हजार रुपये एरियर देने की घोषणा की। साथ ही पेंशनरों को भी 10 हजार रुपये देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीए से संबंधित नोटिफिकेशन 1 नवंबर को जारी की जाएगी।

प्रदेश पर 99,564 करोड़ रुपये का कर्ज: सुक्खू
प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और कर्ज को लेकर भी आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच वर्षों में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। सुक्खू के अनुसार, उनकी सरकार ने 22 अक्तूबर 2026 तक 37,781 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश पर कुल 99,564 करोड़ रुपये का कर्ज है।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर के प्रदेश पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होने संबंधी बयान पर आपत्ति जताई और उन्हें झूठ बोलने वाला बताया। कर्ज को लेकर दोनों नेताओं के बयानों के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की ओर से आंकड़े प्रस्तुत किए।

विरोध प्रदर्शन को बताया लोगों का अधिकार
प्रदेश सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना लोगों और कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कर्मचारियों और आम लोगों के विरोध जताने के अधिकार को स्वीकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें