फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: सचिवालय नहीं गए सीएम सुक्खू, ओकओवर में अफसरों से की बैठकें

Wed, 15 Nov 2023 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अभी कुछ दिन मुख्यमंत्री ओकओवर से ही कामकाज देखेंगे। कैबिनेट बैठक के लिए 18 नवंबर को मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को सचिवालय नहीं गए। सरकारी आवास ओकओवर में ही अफसरों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठकें कीं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और प्रधान सचिव भरत खेड़ा के साथ मुख्यमंत्री ने कई मुद्दों पर मंथन किया। पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री ने बैठक की।

विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य विभागों के कामकाज को भी मुख्यमंत्री ने निपटाया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मुख्यमंत्री से मिले। प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी ओकओवर में मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि अभी कुछ दिन मुख्यमंत्री ओकओवर से ही कामकाज देखेंगे।

कैबिनेट बैठक के लिए 18 नवंबर को मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला लौटते ही अफसरों ने भी मंगलवार को सचिवालय में मौजूदगी दर्ज कराई। बीते दिनों मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में कई अफसर भी नदारद रहे। कई दिनों तक सचिवालय का माहौल सूना ही रहा। मंगलवार को कई अधिकारी काम पर लौटे।
विज्ञापन


प्रशासनिक सचिवों ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं। और दिनों के मुकाबले मंगलवार को सचिवालय में लाेगों की चहलकदमी भी बढ़ी। उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी सचिवालय में बैठकर कामकाज निपटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें