फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा में हादसा: सीएम सुक्खू ने घायलों का हाल जाना, बोले- दी जा रही उचित उपचार सुविधा

Sat, 17 Dec 2022 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सीएम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


सीएम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सभी कार्यकर्ता ठीक हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक छोटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना में राजस्थान के तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें