सरकारी रेट पर 280 रुपये में देंगे सीमेंट बैग
-मकान के निर्माण के दौरान बिजली और पानी की खर्चा भी सरकार उठाएगी
-आपदा राहत पैकेज को लागू करने की
-अवधि सात जुलाई से 30 सितंबर तक रहेगी
-प्रदेश में 16 हजार से अधिक घर हुए आपदा से पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
-किसी भी तरह के राहत पैकेज के लिए सालाना आय सीमा लागू नहीं होगी
-बच्चों की पढ़ाई जितने दिन प्रभावित हुई, उन्हें उतने दिन अतिरिक्त पढ़ाया जाएगा
पैकेज प्रस्ताव का समर्थन न कर भाजपा ने किया धोखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा को युद्ध की तरह लड़ा है। मानसून सत्र में भी इस पर तीन दिन तक बहस हुई। प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और केंद्र से हिमाचल को विशेष राहत पैकेज की मांग का प्रस्ताव रखा गया, मगर भाजपा ने प्रस्ताव का समर्थन न कर लोगों के साथ धोखा किया है। वह प्रदेश के आम लोगों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने दिल खोल प्रदेश सरकार की मदद की। छोटे बच्चों ने भी अपने गुल्लक तोड़ दिए, ऐसे में अब तक राहत कोष में 254 करोड़ रुपये का योगदान पहुंच चुका है।
1051 करोड़ की राशि कल जारी करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा और राहत कार्यों के लिए सरकार सोमवार को 1,051 करोड़ रुपये की मदद जारी करेगी। इसे विभिन्न विभागों के लिए जारी किया जा रहा है। कहा कि जिन बच्चों की पढ़ाई जितने दिन भी प्रभावित हुई, उन्हें उतने दिन ही अतिरिक्त दिन पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा िक आपदा की वजह से बच्चों को स्कूल से अवकाश लेना पड़ा।