उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 18 माह के कार्यकाल में हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। जून 2024 तक प्रदेश में 1 करोड़ 87 हजार सैलानी पहुंचे हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2018 की पहली छमाही में 89 लाख पर्यटक, 2019 में 99.57 लाख, 2020 में 22.04 लाख, 2021 में 19.75 लाख और 2022 में 86.42 लाख पर्यटकों ने प्रदेश का भ्रमण किया। दिसंबर 2022 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी है। 2022 की पहली छमाही में राज्य ने 86.42 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जबकि जून 2024 के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1,00,87,440 हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन उद्योग के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित करने का प्रयास कर रही है।