फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: सीएम सुक्खू ने शिमला-मटौर फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया

Thu, 21 Dec 2023 11:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल/देहरागोपीपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने टनल का निरीक्षण किया, बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और शीश नवाया। इसके बाद पति-पत्नी ने हवन यज्ञ और संध्याकालीन माता की आरती में भाग लिया। मुख्यमंत्री बीते माह काफी बीमार रहे थे। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अपना उपचार करवाया था। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य लाभ और परिवार की खुशहाली के लिए उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करवाई। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया कांगड़ा हवाई अड्डे की अलाइनमेंट का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे की अलाइनमेंट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गुरुवार को रैत दौरे से वापस आते हुए मांझी पुल पर रुके और गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर जिला अधिकारियों से बात की। उन्होंने मांझी खड्ड पर बनने वाले पुल के साथ हवाई अड्डे के बन रहे रनवे के बारे में भी डीसी डॉ. निपुण जिंदल से बात की और हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री मटौर से शिमला के लिए बन रहे फोरलेन कार्य का निरीक्षण किया और एनएचएआई के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें