फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुक्खू की घोषणा: गृह रक्षकों के 700 पद भरेंगे, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश, हर जिले में ड्रोन स्टेशन

Fri, 06 Dec 2024 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रिज मैदान शिमला में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 62वें राज्यस्तरीय राइजिंग डे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कई घोषणाएं कीं। 
विज्ञापन
गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महिला होमगार्डों को पहली बार 180 दिन का मातृत्व अवकाश और राज्य से बाहर तैनात होमगार्डों का दैनिक भत्ता 60 से बढ़ाकर 500 रुपये करने की घोषणा की। सीएम ने यह घोषणा शुक्रवार को शिमला के रिज मैदान पर मनाए गए 62वें होमगार्ड स्थापना दिवस पर की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सीएम ने होमगार्ड के 700 पद भरने का भी एलान किया। इसके लिए अगले बजट में प्रावधान होगा।

विज्ञापन




गृह रक्षकों सहित 12 वाहिनियों ने भव्य परेड का आयोजन किया। इसमें पुरुष व महिला गृह रक्षकों व बैंड सहित 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। सीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन में आम लोगों की भागीदारी भी सरकार सुनिश्चित करना चाहती है। सीएम ने कहा कि पालमपुर और कांगड़ा इकाई परिसर में एसडीआरएफ मुख्यालय के निर्माण और संचार प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष में नए दूरभाष नंबर स्वीकृत करने की घोषणा की।

विज्ञापन

शिमला बटालियन को सर्वश्रेष्ठ बटालियन पुरस्कार
सीएम ने मार्च पास्ट में शिमला बटालियन को सर्वश्रेष्ठ बटालियन पुरस्कार से सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ यूनिट का पुरस्कार कमांडेंट जनरल सतवंत अटवाल को मिला। अंतर बटालियन बैंड प्रतियोगिता में 6 बटालियन मंडी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विनोद कुमार तथा दिवंगत प्रवीण कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। दिवंगत प्रवीण कुमार का अवार्ड उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी और विनोद का अवार्ड उनके पुत्र सुरेंद्र कुमार को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इन 10 नए भवनों का किया उद्घाटन
सीएम ने गृह रक्षा विभाग के 10 नए भवनों का उद्घाटन किया। इनमें प्रशासनिक भवन, वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र पराला, गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन पांवटा साहिब, गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन रेणुका जी, गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन मोगीनंद, गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन कफोटा (सिरमौर), गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन करसोग, गृह रक्षा आदेशक आवास भवन कुल्लू, गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन आन्नी, गृह रक्षा कंपनी कार्यालय भवन सुन्नी और गृह रक्षक बैरेक भवन केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान सरघीण (शिमला) शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें