योजना इन महिलाओं का सहारा बनेगी
सीएम सुक्खू ने एक बयान जारी कर कहा कि शैक्षणिक और वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण विधवा व परित्यक्त महिलाओं को अपने बच्चों का पालन-पोषण करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह योजना इन महिलाओं का सहारा बनेगी। योजना का उद्देश्य बाल शोषण, तस्करी, बाल विवाह और मादक पदार्थों के दुरुपयोग जैसे अपराधों को रोकना भी है। सीएम ने कहा कि विकलांगता, बेरोजगारी और गरीबी के दृष्टिगत यह योजना विकलांग माता-पिता के बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करेगी।
सरकार ने वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में प्राथमिकता दी: सीएम
सीएम कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहले दिन से ही वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में प्राथमिकता दी है और उनकी सहायता के लिए कई पहल शुरू की हैं। समाज के कुछ वर्ग ऐसे हैं, जो अपनी शिकायतें और कठिनाइयां लेकर हमारे पास नहीं आ पाते हैं लेकिन एक संवेदनशील सरकार के रूप में हम हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।