फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police: पुलिस ने चौथी बार हासिल किया सीसीटीएनएस में पहला स्थान, गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

Thu, 21 Dec 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रदर्शन में कई राज्यों से आगे बढ़कर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश पुलिस को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग और सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रदर्शन में पहला स्थान हासिल किया है। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में वीरवार को आयोजित दो दिवसीय गुड प्रेक्टिसीज सीसीटीएनएस/आईसीजेएस के वार्षिक सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में सीसीटीएनएस प्रदर्शन में लगातार चौथे वर्ष पहले स्थान पर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रदर्शन में कई राज्यों से आगे बढ़कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस परियोजना के कार्यान्वयन में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में एससीआरबी के तहत सभी क्षेत्र स्तरीय पुलिस अधिकारियों और राज्य स्तरीय सीसीटीएनएस टीम के समर्पित और सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में उनकी निरंतर प्रेरणा और मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के सीसीटीएनएस परियोजना कार्यान्वयन प्रदर्शन की निगरानी के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), नई दिल्ली ने पूर्व निर्धारित पैरामीटर के आधार पर राज्यवार सीसीटीएनएस प्रदर्शन रैंकिंग तय की है।
विज्ञापन

 

हिमाचल प्रदेश ने सीसीटीएनएस परियोजना संबंधी राज्य के सभी मानकों को पूर्ण करते हुए इसका सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित किया है। इसमें वर्ष 2020, 2021 और 2022 के समान इस वर्ष भी शीर्ष स्थान पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें