चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से नाराज कुछ तिब्बती लोगों के हिमाचल से बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में रह रहे तिब्बती लोगों पर नजर बनाए हुई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ तिब्बती लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। इससे हम चिंतित हैं। पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी हुई है। इस विषय को लेकर केंद्र सरकार से भी बात की जा रही है।
मुख्यमंत्री धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उपचुनाव में टिकट आवंटन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्णय हाईकमान ने लिया है।
टिकट पर मुहर संसदीय बोर्ड ने लगाई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। नड्डा तो हिमाचल के रहने वाले हैं, उनकी मौजूदगी में टिकट का आवंटन किया गया है। टिकट आवंटन के विरोध में कोई भी नहीं है।