फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम, पीएम का धन्यवाद करेंगे, राष्ट्रपति को देंगे न्योता

Tue, 07 Sep 2021 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिमला आने का भी औपचारिक न्योता देंगे। 17 सितंबर को राज्य विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर भी शिमला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करने के लिए धन्यवाद करेंगे। हिमाचल के देश में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का तय लक्ष्य पूरा करने के बाद पीएम मोदी ने सोमवार को प्रदेशवासियों को संबोधित किया था। उन्होंने वैक्सीन के लाभार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिमला आने का भी औपचारिक न्योता देंगे। 17 सितंबर को राज्य विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर भी शिमला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित करेंगे। सीएम बुधवार को हेलीकाप्टर से साढे़ नौ बजे शिमला के अनाडेल से नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन



विधायक सुभाष ठाकुर के पिता के निधन पर सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर के पैतृक गांव बघड़ जाकर उनके पिता सदा राम ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, विधायक जेआर कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और मंडल अध्यक्ष हंस राज ने भी सुभाष ठाकुर के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें