फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम 17 जुलाई को जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Fri, 16 Jul 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के अलावा प्रस्तावित उपचुनाव पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के अलावा प्रस्तावित उपचुनाव पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लंबित प्रोजेक्टों के संबंध में वह अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर वित्तीय सहयोग मुहैया कराने की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने की कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की समीक्षा
उधर, पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है लेकिन हमें संभावित तीसरी लहर के लिए सतर्क  रहने की आवश्यकता है।

हमें स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपलब्धता पर बल देने के अतिरिक्त समय समय पर जारी दिशा निर्देशों की पालना करनी होगी। आगामी सेब सीजन को देखते हुए प्रदेश में बागवानी गतिविधियों पर भी चर्चा की और सेब सीजन के शुरू होने  से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए। साथ ही विपणन प्रणाली में नए सुधार के लिए भी कहा। भाजपा के महामंत्री और सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्वाल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें