हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। शिमला में 55 और 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 111 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 31, चंबा 30, शिमला 18, कांगड़ा 12, बिलासपुर 10, सोलन चार, हमीरपूर तीन, कुल्लू दो और ऊना में एक नया मामला आया है।
वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 138 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 204224 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199582 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1136 हैं। प्रदेश में अब तक 3488 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 14709 लोगों के सैंपल लिए गए।
सोलन में डेल्टा वेरिएंट के 10 मामले आए
जिला सोलन में 10 लोगों में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट पाया गया है। इसका खुलासा जीनोम स्टडी में हुआ है। ये सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम आधार पर लगभग एक से डेढ़ माह पहले जांच के लिए भेजे थे। इनकी रिपोर्ट हाल ही में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। राहत की बात यह है कि जिन लोगों में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई है, वे पूरी तरह स्वस्थ है। हालांकि रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 168
शिमला 169
सोलन 116
मंडी 198
चंबा 238
सिरमौर 11
ऊना 35
बिलासपुर 74
हमीरपुर 55
कुल्लू 48
किन्नौर 18
लाहौल-स्पीति 6