मौसम खराब होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को सड़क मार्ग और ट्रेन से नई दिल्ली गए। सीएम शिमला से कालका तक कार से और उससे आगे ट्रेन से दिल्ली गए। इस वजह से वह हेलीकॉप्टर से नई दिल्ली नहीं जा पाए।
सीएम बुधवार को नई दिल्ली में प्रस्तावित रोड शो में शामिल होंगे। हिमाचल सरकार के कई प्रमुख अधिकारी भी नई दिल्ली गए हैं। नई दिल्ली के बाद 12 जुलाई को अहमदाबाद में घरेलू रोड शो होगा।
मुख्यमंत्री 13 जुलाई को शिमला लौट आएंगे। धर्मशाला में नवंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने हाल ही में तीन देशों जर्मनी, नीदरलैंड और दुबई में रोड शो किए।
वहां कई कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रोड शो किया। अब देश के दो अन्य बडे़ शहरों में भी रोड शो होंगे। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों को बुलाया गया है।