फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Landslide: मौत की गहरी नींद सोने से पहले अपना फर्ज निभा गए खेम सिंह

Mon, 22 Aug 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर/पधर (मंडी)

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने मृतक प्रधान खेम सिंह के पिता रूप सिंह और उनकी पत्नी समेत छोटे भाई झाबे राम को इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा।
विज्ञापन
प्रधान खेम सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मौत की गहरी नींद में सोने से पहले पंचायत प्रधान अपना फर्ज निभा गए। कहा कि काशन पंचायत के प्रधान दिवंगत खेम सिंह ने हादसे की रात भारी बारिश होने पर पंचायत के ग्रुप में पंचायत प्रतिनिधियों और जनता को सतर्क और सुरक्षित रहने का मैसेज डाला था। दूसरों को सतर्क करने के बाद प्रधान खेम सिंह के घर में ऐसा भूस्खलन हुआ कि सब कुछ तबाह हो गया।

विज्ञापन


सीएम ने सोमवार को मंडी में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सुबह करीब 9:00 बजे वह नाचन के काशन गांव पहुंचे। यहां पंचायत प्रधान समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के घर जाकर सांत्वना दी। सीएम ने मृतक प्रधान खेम सिंह के पिता रूप सिंह और उनकी पत्नी समेत छोटे भाई झाबे राम को इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कहा। सीएम ने प्रभावित परिवार के सदस्यों को 32 लाख रुपये की राहत राशि का स्वीकृति पत्र भी दिया।

विज्ञापन


मकान निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक विनोद कुमार मौजूद रहे। सीएम द्रंग के कटौला के संदोआ गांव में करीब 11:30 बजे पहुंचे। यहां एक ही परिवार छह सदस्य बहे हैं। इनमें तीन शव बरामद हुए हैं। तीन शवों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के एनडीआरएफ को निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को 12 लाख की राहत राशि दी। विधायक जवाहर ठाकुर, डीसी अरिंदम चौधरी और एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


केंद्र को भेजी प्रदेश में हुए नुकसान की रिपोर्ट : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। केंद्र की टीम हिमाचल के दौरे पर है और नुकसान का जायजा ले रही है। मंडी जिला समेत अन्य जिलों में उपायुक्त और अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लोगों को बरसात से हुए नुकसान से कोई दिक्कत न हो। गोहर-पंडोह सड़क की जल्द दशा सुधारने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें