फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरोला अग्निकांड: सीएम जयराम बोले- प्रभावितों की हर मदद करेगी सरकार

Fri, 02 Apr 2021 04:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिले के थरोला गांव में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना में छह घर जलकर राख हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें शिमला जिले की तहसील कोटखाई के थरोला गांव में गुरुवार को आग लगने से छह घरों के करीब 50 कमरे राख हो गए। इस अग्निकांड से 15 परिवार बेघर हो गए। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। दो से पांच मंजिला मकान लकड़ी के बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें