फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शहरी क्षेत्रों में तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में दो किमी दायरे में खुलेंगे राशन डिपो

Fri, 02 Apr 2021 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राशन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब सस्ता राशन लेने के लिए दूर के डिपो में जाने से छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ताओं को यह सुविधा घर के नजदीक ही मिलेगी। सरकार शहरी क्षेत्रों में तीन और  ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर के दायरे में सस्ते राशन के डिपो खोलने जा रही है। पहले पांच व इससे ज्यादा किलोमीटर में डिपो खोले जाते थे।

विज्ञापन


कैबिनेट की मंजूरी के बाद खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग पंचायतों व अन्य क्षेत्रों में मांग पर भी सरकार डिपो खोलेगी।  इसके अतिरिक्त प्रदेश में नए केरोसिन (मिट्टी के तेल) के डिपो नहीं खुलेंगे। वर्तमान में जिन डिपुओं में केरोसिन तेल मिल रहा है, उन्हीं डिपो में मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें