सीएम जयराम ने गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि इसे लिखने वाला कौन है। अगर वह पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दो नेताओं के खिलाफ एक फर्जी पत्र जारी करने के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उन्हें हर रोज ऐसे एक नहीं, बल्कि कई पत्र मिलते रहते हैं। किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसी कोशिशें की जाती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी में हिम्मत है तो सामने आकर अपने नाम और पते के साथ लिखें, तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि इसे लिखने वाला कौन है।
अगर वह पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि जितने भी ऐसे पत्र आते हैं, वे विकृत मानसिकता के साथ लोगों का काम करने का एक तरीका है। इसका लक्ष्य केवल नुकसान पहुंचाना रहता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछली बार कोविड के शुरू होने पर भी पत्र लिखे गए। पंचकूला से इसे लिखने वाले को उठाकर लाया गया। उसके बाद उसने गलती मानकर माफी मांगी। ऐसे लोग जहां भी होंगे, उनकी तह तक जाने की कोशिश करेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।