पावंटा में पीपीई किट पहन कर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की टीम ने यमुनाघाट किनारे चिता लगा कर दाह संस्कार शुरू किया। अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया और शव करीब 50 मीटर दूरी तक बह गया।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की नाहन में मौत हो गई। गुरुवार को पांवटा में यमुना घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, इस बीच नदी का जल स्तर बढ़ गया। यमुना घाट के किनारे जलती चिता समेत शव 50 मीटर दूर तक नदी में बह गया।
विज्ञापन
लेकिन, मौके पर मौजूद पीपीई किट पहने सफाई कर्मियों ने किसी तरह से शव को पकड़कर बाहर निकाला और फिर अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री, बीडीओ पांवटा गौरव धीमान, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय समेत नगर परिषद पांवटा के सफाई कर्मियों की टीम मौजूद थी। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय ने कहा कि अचानक यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से शव चिता समेत बहने लगा था।